शीला बोलीं- हम बेवकूफ हैं ना....
PTI
कांग्रेस की करारी हार के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाली शीला ने कहा कि उनकी पार्टी इस बात का विश्लेषण करेगी कि चुनाव में क्या गलती हुई।
इस्तीफा उपराज्यपाल नजीब जंग को सौंपने के बाद अपने आवास पर मौजूद संवाददाताओं से शीला ने काफी संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम अपनी हार स्वीकार करते हैं। हम विश्लेषण करेंगे कि क्या गलती हुई है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने जो भी तय किया, हम उसका सम्मान करते हैं और 15 साल तक हमें समर्थन देने के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं। आम आदमी पार्टी धमाकेदार शुरुआत करते हुए कांग्रेस का वोट बैंक चट कर गई और उसे तीसरे स्थान पर धकेल दिया।
अन्ना हजारे के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ सिविल सोसाइटी आंदोलन से पैदा हुई ‘आप’ ने कांग्रेस के जनाधार में सेंध लगा दी। और तो और शीला ‘आप’ नेता अरविन्द केजरीवाल से करारी मात खा गईं और अपनी सीट भी नहीं बचा पाईं। (भाषा)

