1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. दिल्ली

विजय गोयल की कार पर हमला

श्रवण शुक्ल

विजय गोयल
WD
नई दिल्ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल पर सोमवार की सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने हमला करके उनकी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

मॉडल टाउन स्थित गुड मंडी पर विजय गोयल जब स्थानीय भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के लिए पदयात्रा कर रहे थे तो कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाडी पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद प्रदेश कार्यालय विजय गोयल ने घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार स्पष्ट देख रही है और यह हार की हताशा का ही परिणाम है कि उन पर जानलेवा हमला किया जा रहें हैं।