भाजपा विधायक दल की बैठक आज
श्रवण शुक्ल, दिल्ली से
WD
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने पार्टी को सर्वाधिक सीटें दी हैं लेकिन भाजपा के पास सरकार बनाने के लिए जरुरी संख्या बल नहीं है, इसलिए पार्टी जनता द्वारा दिए गए जनमत के अनुसार ही कार्य करेगी। गोयल ने आम आदमी पार्टी से समर्थन लेने की बात पर कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसके साफ संकेत पहले ही दे दिए हैं कि भाजपा आप पार्टी से समर्थन नहीं लेगी।
भाजपा कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा : दिल्ली विधानसभा के नतीजे आने से पूर्व दिल्ली भाजपा कार्यालय पर बज रहे ढोल-नगाड़े और बंट रही मिठाईयों पर परिणाम सामने आने के बाद विराम लग गया है। सोमवार को पार्टी कार्यालय पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल और तीन-चार विधायकों के अलावा पार्टी का और कोई भी बड़ा नेता नजर नहीं आया।
भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन भी कार्यालय से नदारद ही रहे। खबर है कि दिल्ली चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी के आवास पर सुबह हुई बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हालांकि कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी संख्या मौजूद थी लेकिन वे भी पार्टी की बनने वाली सरकार के दिवास्वप्न मे खोए नजर आए।

