1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. दिल्ली

पूर्व एनएसजी कमांडो ने जीता चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम
FILE
नई दिल्ली। मुंबई पर 26 नवंबर को हुए हमले के दौरान ताज होटल में आतंकवादियों का मुकाबला करने के दौरान घायल हुए पूर्व एनएसजी कमांडो सुरेंद्र सिंह दिल्ली कैंट सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत गए हैं।

सुरेंद्र ने भाजपा के करन सिंह तंवर को दिल्ली कैंट सीट से महज 355 मतों के अंतर से हराया।

ताज होटल में बचाव अभियान के दौरान ग्रेनेड विस्फोट में उनकी श्रवण शक्ति प्रभावित हुई थी। बाद में सक्रिय सेवा से सेवानिवृत्ति लेते हुए वह राजनीति के मैदान में कूद पड़े।

हरियाणा के झज्जर से आने वाले सुरेंद्र ने सेना में 14 वर्षों तक काम किया। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि बेहद साधारण है। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें