नरम पड़े विजय गोयल के तेवर
श्रवण शुक्ल, नई दिल्ली से
FILE
गौरतलब है कि नेतृत्व परिवर्तन के बाद भाजपा में पैदा हुई गुटबाजी के बाद विजय गोयल खुल कर नाराजगी तो नहीं दिखा रहे थे, लेकिन सार्वजनिक मंचों में अपनी नाराजगी के संकेत देने से भी गुरेज नहीं कर रहे थे।
गुरुवार को विजय गोयल जहां दिल्ली प्रभारी गडकरी के साथ हंसी मजाक करते नजर आए तो डॉ. हर्षवर्धन की जीत के लिए भी दुआएं करते रहे।
सूत्रों के अनुसार इस वक्त भाजपा के सभी आला नेताओं की नजर विजय गोयल पर ही लगी हुई है। उन्हें यह आभास भी हो चुका है कि भाजपा की जीत-हार में उनकी किसी भी तरह की कोई भूमिका नहीं है।

