दिलवाली दिल्ली लौटाएगी भाजपा
श्रवण शुक्ल
FILE
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने संपूर्ण दिल्ली का दौरा किया और दिल्ली की जनता ने यही संदेश दिया कि कांग्रेस सरकार के अत्याचारों के दिन अब लद चुके हैं।
हर्षवर्धन ने कहा कि पिछले 15 वर्षां से मुख्यमंत्री शीला दीक्षित तथा उनकी सरकार के लोग दिल्ली की जनता को धोखा देते रहे। चाहे बिजली-पानी के बिलों द्वारा जनता की जेबों पर डकैती हो, अनधिकृत कालोनियों में रहने वाले 50 लाख आम आदमियों को कालोनी नियमित करने के नाम पर धोखा देना हो, कमरतोड़ महंगाई और भ्रष्टाचार हो, इन सबके लिए सीधे तौर पर कांग्रेस का कुराज और कुशासन ही जिम्मेदार रहा है।
हर्षवर्धन ने दिल्लीवासियों को विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार पूरी तरह ईमानदार और जवाबदेह सरकार होगी। सरकार बनने पर 30 दिन के अंदर महंगाई पर काबू पा लिया जाएगा। बिजली-पानी के बिल कम किए जाएंगे।

