आप ने भाजपा पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप
FILE
नतीजे आने से पहले जोड़-तोड़ की खबरें आने लगी हैं। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्ली में उसके उम्मीदवारों को खरीने के लिए संपर्क साध रही है। आम आदमी पार्टी के पार्टी कुमार विश्वास ने ये आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा नतीजे आने से पहले उसके आप के उम्मीदवारों के संपर्क में है और खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रही है। जब एंकर ने कुमार विश्वास से कहा कि वे इस बात का सबूत दें कि भाजपा खरीद-फरोख्त की कोशिश कर रही है तो कुमार विश्वास सकपका गए। भाजपा ने भी इन आरोपों से इंकार किया है। (एजेंसियां)

