• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2025
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज 2025
  4. Sanjay Raut reaction on Delhi Election result
Last Updated : शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (12:42 IST)

दिल्‍ली में भी महाराष्‍ट्र पैटर्न... आप की हार पर संजय राउत का बयान, आखिर क्‍या हैं बयान के मायने?

sanjay raut
दिल्‍ली विधानसभा में आम आदमी की हार के बाद अब शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत का बयान सामने आया है। सोशल मीडिया में राउत का बयान वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी महाराष्ट्र पैटर्न लागू किया है। बता दें कि दिल्‍ली नतीजों के बाद महाराष्ट्र में विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर धांधली के आरोप लगा रही हैं। संजय राउत ने यहां तक कह डाला है कि बीजेपी लीडरशिप खत्‍म कर रही है।

आप कांग्रेस साथ होते तो अच्‍छा होता : उन्होंने कहा कि दिल्ली में जीत हासिल करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस और आप अगर साथ रहते तो, अच्छा होता। कांग्रेस और आप की दुश्मन बीजेपी है। अगर कांग्रेस और आप साथ होते तो शुरुआती एक घंटे में जीत जाते।

क्‍या कहा संजय राउत ने : संजय राउत ने कहा कि दिल्ली में भी महाराष्ट्र पैटर्न लागू किया जा रहा है कि लीडरशिप को खत्म करो। जो पीएम मोदी के सामने खड़े हो, उसको खत्म करो। यही हरियाणा में हुआ है। महाराष्ट्र में 39 लाख वोट मतदाता सूची में डाल कर जीत लिया।

धांधली से बीजेपी का फायदे का दावा : बता दें कि संजय राउत रिजल्ट से बाद से ही दावा कर रहे हैं कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच में 39 लाख वोटर्स महाराष्ट्र में बढ़ाए गए, इसमें धांधली हुई है। इससे बीजेपी को फायदा हुआ।

दिल्ली चुनाव रिजल्ट : अब तक के रुझानों में बीजेपी 40 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) 30 सीटों पर आगे है। यहां सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है। अगर यही रुझान नतीजों में बदले तो 27 साल बाद दिल्ली की गद्दी पर बीजेपी काबिज होगी। वहीं 10 साल बाद आप सत्ता से बाहर होगी।

क्या है वोटों का आंकड़ा: चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी को 47.57 फीसदी वोट मिल रहे हैं। आप को करीब 42 फीसदी वोट मिल रहे हैं। कांग्रेस को 6.86 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। पार्टी लगातार तीसरी बार खाता खोलने में नाकामयाब दिख रही है।
Edited By: Navin Rangiyal