बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
  3. समाचार
  4. Delhi election : Over 1000 violations of model code of conduct
Written By
Last Updated : बुधवार, 22 जनवरी 2020 (16:18 IST)

दिल्ली में आचार संहिता उल्लंघन के 1000 से ज्यादा मामले

दिल्ली में आचार संहिता उल्लंघन के 1000 से ज्यादा मामले - Delhi election : Over 1000 violations of model code of conduct
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 1000 से अधिक आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
दिल्ली चुनाव आयोग अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि राजनीतिक संदेश के प्रचार के मामले में ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा सहित 2078 सार्वजनिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नगर निकायों ने सम्पत्ति विरूपण कानून के तहत 5 लाख 43 हजार 512 होर्डिंग और पोस्टर हटाए हैं।
 
दिल्ली 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना की जाएगी। राष्ट्रीय राजधानी में छह जनवरी को आचार संहिता लागू हो गई थी।
ये भी पढ़ें
NIA ने संभाला फर्जी सिम कार्ड नेटवर्क की जांच का जिम्मा, अब तक 9 गिरफ्तार