मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
  3. समाचार
  4. Delhi BJP President Manoj Tiwari offers resignation
Written By
Last Modified: बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (16:02 IST)

दिल्ली में BJP की हार के बाद मनोज तिवारी ने की इस्तीफे की पेशकश, मिला यह जवाब

Delhi BJP President
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की करारी हार के बाद बुधवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश कर दी। हालांकि भाजपा आलाकमान ने तिवारी की इस्तीफे की पेशकश ठुकरा दी।
 
एक टीवी चैनल के अनुसार, भाजपा आलाकमान ने मनोज तिवारी के इस्तीफे की पेशकश को इसलिए ठुकरा दिया है क्योंकि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा के संगठन के चुनाव टल गए थे।
 
उल्लेखनीय है कि मनोज तिवारी ने दावा किया था कि दिल्ली में 48 सीटें जीतेगी। भाजपा को चुनाव में महज 8 सीटें मिली हैं। वहीं केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है।
 
ये भी पढ़ें
NCDEX ने आईपीओ के लिए SEBI को सौंपे दस्तावेज