• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
  3. समाचार
  4. सोशल मीडिया पर यूजर्स रिंकिया के पापा को याद दिला रहे हैं 8 फरवरी का Tweet
Written By
Last Updated : मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (18:04 IST)

DelhiResults : सोशल मीडिया पर यूजर्स रिंकिया के पापा को याद दिला रहे हैं 8 फरवरी का Tweet

Manoj Tiwari
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है। 8 फरवरी को दिल्ली में मतदान के बाद आए तमाम एग्जिट पोल्स में अरविंद केजरीवाल की पार्टी को जीत बताई गई थी। 
 
एग्जिट पोल्स पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्‍वीट कर कहा था कि सभी एग्जिट पोल फेल होंगे और भाजपा 48 सीटें जीतेंगी। 
उन्होंने ट्‍वीट में यह भी लिखा था कि यह मेरा ट्‍वीट संभाल कर रखिएगा। कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढें।

अब चुनाव परिणाम आने के बाद यूजर्स मनोज तिवारी को उनके ट्‍वीट को लेकर जमकर मजाक बना रहे हैं।
कई मीम्स, वीडियो क्लिप्स ट्‍विटर पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें मनोज तिवारी का मजाक बनाया जा रहा है। कई यूजर्स ने ट्‍वीट का प्रिंट शॉट लेकर पूछा कि अब उनके ट्‍वीट का क्या करना है। 
कई यूजर्स ने लिखा है कि क्या मनोज तिवारी अब भूमिगत हो जाएंगे। मनोज तिवारी के गाने रिंकिया के पापा को लेकर भी वीडियो क्लिप्स वायरल हो रहे हैं।

हालांकि  मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई दी है।