गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
  3. समाचार
  4. Manoj Tiwari Congratulations to Arvind Kejriwal for big win
Written By
Last Modified: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (16:39 IST)

मनोज तिवारी ने स्वीकारी हार, Tweet में अरविंद केजरीवाल को कही बड़ी बात

मनोज तिवारी ने स्वीकारी हार, Tweet में अरविंद केजरीवाल को कही बड़ी बात - Manoj Tiwari Congratulations to Arvind Kejriwal for big win
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और दिल्ली के मतदाताओं को धन्यवाद दिया।
 
तिवारी ने ट्विटर पर हिंदी में लिखा- 'दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओं को उनके कठिन  परिश्रम के लिए साधुवाद, दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे.. अरविंद केजरीवालजी को बहुत-बहुत  बधाई...।
 
तिवारी ने दावा किया था कि उनकी पार्टी दिल्ली में 45 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। पार्टी के प्रमुख चेहरे मनीष सिसोदिया, आतिशी और राघव चड्ढा अपने चुनावी क्षेत्र से जीत चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान 8 फरवरी को हुआ था।