1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015
  4. BJP defeat, Satish Upadhhya, Delhi election 2015

लोगों का मूड समझने में विफल रही भाजपा : उपाध्याय

BJP defeat
नई दिल्ली। दिल्लीवासियों के जनादेश को स्वीकार करते हुए भाजपा के स्थानीय अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि पार्टी लोगों का मूड समझने में विफल रही।

आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत पर अरविन्द केजरीवाल को बधाई देते हुए उपाध्याय ने कहा कि भाजपा लोगों की सेवा करना जारी रखेगी जैसा कि यह विगत में करती रही है।
 
उन्होंने कहा, 'हम दिल्ली के लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। हम लोगों का मूड समझने में विफल रहे। भाजपा लोगों की सेवा करना जारी रखेगी जैसा कि यह विगत में करती रही है। मैं केजरीवाल को उनकी जीत पर बधाई देता हूं।' कल तक उपाध्याय यह कहकर पार्टी की जीत का भरोसा जता रहे थे कि पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के अनुसार चुनाव परिणाम, एक्जिट पोल से भिन्न होंगे।
 
उन्होंने कहा था, 'मैं एक्जिट पोल के परिणामों को चुनौती नहीं देना चाहता, उनकी अलग विधि, अलग तकनीक होती है। मैं उन्हें चुनौती क्यों दूं? लेकिन जहां तक मेरी तकनीक की बात है तो मुझे विश्वास है कि भाजपा सरकार बनाएगी।'(भाषा)