1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. क्राइम
  4. Wrestler Areest in rape case

पहलवान ने किया महिला के साथ किया दुष्कर्म

Wrestler
कोहिमा। नगालैंड की राजधानी कोहिमा से लगे केवुओलीएझा में एक गैर नगा महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक पहलवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
 
उन्होंने बताया कि जसितो सुक्रो ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के 2 बच्चे हैं। यह घटना 2 अगस्त को हुई। उस दिन उसका पति घर से बाहर था। आरोपी को स्थानीय लोगों ने शनिवार पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
 
महिलाओं के एक संगठन ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को डीखेल कोहिमा गांव से गिरफ्तार किया। (भाषा)
अगला लेख
लड़के को लगा बड़ा झटका, पहले किया प्यार, फिर हुई शादी, हनीमून पर खुला राज...