biodatamaker

छात्रों को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रिंसिपल गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 16 मई 2018 (09:31 IST)
कराची। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के मास्तुंग में एक कैडेट कॉलेज के छात्रों को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसके प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है।


आतंकवादरोधी विभाग (सीटीडी) के डीआईजी एतजाज गोराया ने बलूचिस्तान उच्च न्यायालय की पीठ को मंगलवार को बताया कि प्रिंसिपल जावेद इकबाल बंगश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत ने वीडियो पर संज्ञान लेने के बाद प्रिंसिपल को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। इस वीडियो में लाल रंग की वर्दी पहने छात्रों को कॉलेज के मैदान में कुछ लोगों द्वारा डंडों से बेरहमी से पिटते हुए देखा जा सकता है।

कुछ छात्रों को दर्द से कराहते और पिटाई से बचने के प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल के आदेश पर नौ मई को यह घटना हुई। एक याचिका दाखिल होने के बाद अदालत ने इस मामले पर सुनवाई की।

गोराया ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और सभी छात्रों की चिकित्सीय जांच कराई गई है। अदालत ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और इस मामले में एक रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक छात्र ने गुपचुप तरीके से घटना का वीडियो बनाया और बाद में इसे वायरल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि प्रिंसिपल ने सजा देने के लिए पूर्व छात्रों को बुलाया था।

उन्होंने बताया कि बंगश के बेटे को एक छात्र ने थप्पड़ मारा था जिसके बाद छात्रों को यह सजा दी गई। बलूचिस्तान सरकार ने प्रांत में सभी शैक्षिक संस्थानों में पहले ही शारीरिक दंड पर रोक लगा रखी है। (भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

indus waters treaty : सिंधु जल संधि पर फिर बढ़ा विवाद, भारत के सामने फिर गिड़गिड़ाया Pakistan

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

अगला लेख