सम्बंधित जानकारी
- जानिए क्यों निकलती है, सोते वक्त कई लोगों के मुंह से लार
- अंगूर पसंद नहीं, तो जान लीजिए कि कई बीमारियों में फायदेमंद है इसका सेवन
- प्रशांत भूषण को महंगा पड़ा सीबीआई मामले पर ट्वीट, सुप्रीम कोर्ट ने भेजा नोटिस
- बड़ी खबर, आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पैन के साथ आधार जोड़ना जरूरी
- एनआरसी पर सुप्रीम कोर्ट की केंद्र सरकार को फटकार, राजनाथ बोले-प्रक्रिया तय समय में पूरी होगी
अदालत में नर्स ने डॉक्टर पर तेजाब फेंका, खुदकुशी की कोशिश
तिरुपति। यहां अदालत परिसर में एक नर्स ने एक डॉक्टर पर तेजाब फेंक दिया और कथित रूप से इसे पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक इस घटना में 35 वर्षीय डॉक्टर मामूली रूप से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर एक पारिवारिक विवाद के सिलसिले में अदालत आया था।
उन्होंने बताया कि ये दोनों पहले एक अस्पताल में साथ काम करते थे, लेकिन बाद में उनके रास्ते अलग हो गए थे। इसके बाद नर्स की डॉक्टर से निजी दुश्मनी हो गई थी। पुलिस ने बताया कि नर्स ने अपने मुहं और सिर को कपड़े से ढक लिया था और अदालत परिसर में डॉक्टर पर बोतल से तेजाब फेंक दिया।
पुलिस ने आरोपी नर्स को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा संदेह है कि डॉक्टर पर हमले के बाद उसने बोतल में बचा हुआ तेजाब पी लिया। नर्स और डॉक्टर की स्थिति स्थिर बताई गई है। (भाषा)
