suvichar

दिल्ली में गलाघोंटू गैंग का आतंक, पहले गला दबाते हैं फिर लूट लेते हैं सामान...

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (12:58 IST)
नई दिल्ली। अगर आप दिल्‍ली में कहीं किसी काम से जा रहे हैं तो हो जाएं सावधान! क्‍योंकि जरा सी असावधानी आपकी जान पर भारी पड़ सकती है। और दिल्ली में यह खौफ पैदा किया है, गला घोंटू गैंग के सदस्‍यों ने, जो किसी को भी मौका पाते ही गला दबाकर लूट लेते हैं।


खबरों के मुताबिक, गला घोंटू गैंग के ये सदस्‍य अपने शिकार पर पीछे से झपटते हैं और गले में फंदा फंसाकर कुछ सेकंड के लिए घोंटते हैं, जिससे वह बेहोश हो जाता है, फिर गले से सोने की चेन, या कंधे पर लटका बैग, या मोबाइल लूटकर फरार हो जाते हैं। कुछ इसी तरह दिल्ली में सिलसिलेवार वारदात कर गैंग के इन सदस्‍यों ने दहशत का माहौल बना दिया है।

गला घोंटू गैंग के ये सदस्‍य दरअसल पूरी ताकत से शिकार का गला दबा देते हैं और ऐसे में अगर कोई शख्स बुजुर्ग, कमजोर या बीमार है तो उसकी जान को भी खतरा रहता है। ऐसे में वारदात के समय व्‍यक्ति बिलकुल विरोध नहीं कर पाता और न ही शोर मचा पाता है।

ऐसा ही एक घटना दिल्‍ली के एक शख्‍स के साथ शाहदरा मेट्रो स्टेशन के बाहर देर घटी। वे नोएडा से मेट्रो लौट रहे थे। शाहदरा मेट्रो स्टेशन पर रात को बारह बजे उतरे। स्टेशन से बाहर निकलकर ऑटो की तलाश में घूमे। वहां नहीं मिला तो कुछ दूर तक पैदल चले। मोबाइल से उबर कैब बुक की। 10 मिनट का टाइम कैब के पहुंचने का मिला तो वहीं बैठ गए। एक मिनट बचा था और ड्राइवर को कॉल करने ही वाले थे कि इतने में पीछे से किसी ने गर्दन दबा दी, जिससे 10 सेकंड के बाद वे बेहोश हो गए। 5 मिनट के बाद जब होश आया तो वे कीचड़ में गिरे पड़े थे और देखा तो फोन और पर्स गायब थे। होश आने पर चिल्लाए तो एक व्‍यक्ति ने उन्‍हें गाड़ी पर बिठाया और खोजबीन की, मगर वहां कोई नहीं दिखा। फिर मददगार का फोन लेकर घर और पुलिस को फोन किया। बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख