dharma sangrah
✕

उल्का से टकराने के बाद अंतरिक्ष यान में हुआ छेद

Updated: शुक्रवार, 31 अगस्त 2018 (12:43 IST)
केप कैनावरल। पृथ्वी के निकटवर्ती कक्षा में स्थापित अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से जुड़े रूसी अंतरिक्ष यान में हुए एक छोटे से छेद को भरने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को बृहस्पतिवार को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस छेद की वजह से आईएसएस से हवा का रिसाव अंतरिक्ष में हो रहा था।
 
अंतरिक्ष एजेंसी नासा और रूस के अंतरिक्ष अधिकारियों ने इस बात पर खास जोर दिया कि अब वहां मौजूद छह अंतरक्षियात्रियों को कोई खतरा नहीं है।
 
इस रिसाव के बारे में बुधवार रात को पता चला जो संभवत: किसी बेहद छोटे कण के आकार के उल्का के टकराने की वजह से शुरू हुआ था। केबिन में दबाव में कुछ कमी आने के बाद इसके बारे में पता चल सका। सोयुज कैप्सूल (अंतरिक्ष यान) में हुआ यह छेद करीब दो मिलीमीटर का था।
 
गुरुवार सुबह चालक दल के सदस्यों ने छेद पर पहले टेप लगाकर रिसाव को कम किया। बाद में दो रूसी अंतरिक्षयात्रियों ने एक कपड़े पर सीलेंट डालकर छेद पर रखा जबकि उनके सहयोगियों ने जमीन पर मौजूद इंजीनियरों के लिए इसकी तस्वीरें उतारी। इस बीच यान नियंत्रकों ने कैबिन के दबाव पर नजर रखी और बेहतर स्थायी समाधान के लिए काम करते रहे।
 
अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को के बाहर मिशन कंट्रोल ने अंतरिक्षयात्रियों को सीलेंट को रात भर सूखने के लिए छोड़ने को कहा और शुक्रवार को इस संबंध में और जांच की जाएगी। कामचलाऊ मरम्मत से फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख