Hanuman Chalisa

पंजाब के अजनाला में आप कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, 4 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 जून 2024 (16:10 IST)
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के अजनाला (Ajnala) में बाइक सवार 2 अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी (AAP) के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर गोली मारकर (shot dead) हत्या कर दी और इस घटना में 4 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने बताया कि हमलावर अजनाला के लखुवाल गांव में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। अजनाला थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बलबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात जब कुछ लोग घर के बाहर बैठे थे, उस दौरान यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि 2 हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे।

ALSO READ: गैंगस्टर छोटा राजन मुंबई की होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में दोषी करार
 
उन्होंने बताया कि गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी पहचान बाद में दीपिंदर सिंह उर्फ ​​दीपू के रूप में हुई। दीपू हाल ही में आप में शामिल हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में 4 अन्य लोग घायल हो गए। एसएचओ ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है। लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में पंजाब की 13 सीटों के साथ ही चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

यूपी में गन्ना समितियों के विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों का करेंगे कौशल विकास

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अगला लेख