सम्बंधित जानकारी
- न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल का रोड़ा बनी है श्रीलंका और बेंगलूरू का खराब मौसम
- न्यूजीलैंड, पाकिस्तान या फिर अफगानिस्तान, सेमीफाइनल में कौन भिड़ेगा भारत से ?
- अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अपने वनडे विश्वकप का सबसे बड़ा स्कोर
- अफगानिस्तान की सधी हुई बल्लेबाजी के पीछे हैं भारतीय बल्लेबाज अजय जड़ेजा
- शाकिब ने पहुंचाई खेल भावना को ठेस, इन क्रिकेटरों का मिला Angelo Mathews को साथ
अब बेंगलुरु में नहीं होगी कीवी गेंदबाजों की धुनाई, वापस लौट आया है यह पेसर
विश्व कप में न्यूजीलैंड की गेंदबाजी अभी तक अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही है लेकिन लेकिन कप्तान केन विलियमसन ने बुधवार को उम्मीद जताई कि लॉकी फर्ग्युसन की वापसी से उनके आक्रमण को धार मिलेगी।
फर्ग्युसन चोट के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल सके । अब न्यूजीलैंड को बृहस्पतिवार को श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो का मैच खेलना है।
विलियमसन ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा , वह हमारे आक्रमण में संतुलन लाता है। उसने टूर्नामेंट में उपयोगी योगदान दिया है और उसके पास अपार अनुभव है। वह नयी गेंद के गेंदबाजों के लिये काफी मददगार साबित होता है। हम पिच को देखकर टीम संयोजन तय करेंगे।
ट्रेंट बोल्ट ने आठ मैचों में दस विकेट लिये हैं लेकिन अभी तक अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके।विलियमसन ने कहा , वह बेहतरीन गेंदबाज है। पिछले कुछ मैचों में पिचें अच्छी थी और बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा। कई बार पिच से मदद भी नहीं मिलती। खिलाड़ियों के पास अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करने का कल फिर मौका है।
उन्होंने रचिन रविंद्र की तारीफ करते हुए कहा , वह अपार प्रतिभाशाली है और उसका प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा है । बल्ले के अलावा गेंद से भी उन्होंने सराहनीय योगदान दिया है। (भाषा)