1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. Security Breach During India Vs Sri Lanka Match

भारत-श्रीलंका मैच में बड़ी सुरक्षा चूक, मैदान के ऊपर उड़ा 'भारत विरोधी' विमान

India Vs Sri Lanka Match
नई दिल्ली। BCCI ने भारत-श्रीलंका मैच के दौरान 'भारत विरोधी संदेश' लेकर उड़ने वाले विमान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ICC पर सवाल उठाए हैं। ध्यान रहे कि ICC ने धोनी के दस्तानों पर सवाल उठाए थे। 
 
दरअसल, मैच के दौरान लीड्‍स मैदान के ऊपर शनिवार को एक विमान ने दो बार उड़ान भरी थी, जिस पर एक पोस्टर (स्लोगन) लगा हुआ था। पोस्टर पर लिखा था- '‍जस्टिस फॉर कश्मीर'। यह स्लोगन पूरी तरह भारत के विरोध में था। इस विमान ने एक बार नहीं दो बार स्लोगन के साथ उड़ान भरी थी। 
 
बीसीसीआई ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताते हुए कहा कि खेलों का उपयोग राजनीतिक संदेशों के लिए नहीं किया जा सकता। उसने आईसीसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संगठन को महेन्द्रसिंह धोनी के दस्तानों पर तो समस्या थी, लेकिन इस मामले में चुप्पी पूरी तरह अनुचित है। बीसीसीआई ने तो यहां तक कहा है कि इसके लिए पाकिस्तान को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। 

इससे पहले 'जस्टिस फॉर बलूचिस्तान' बैनर भी विमान के जरिए लहराया गया था। इसके बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के समर्थकों में झड़प भी हो गई थी। 
अगला लेख
जसप्रीत बुमराह ने वर्ल्ड कप में हासिल की बड़ी उपलब्धि, 57 मैचों में पूरा किया विकेटों का शतक