सम्बंधित जानकारी
- रोहित और बुमराह आईसीसी विश्व कप एकादश में शामिल, तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को भी मिली जगह
- बुमराह ने कहा, अच्छी यार्कर डाल सकते हो लेकिन निपुण नहीं हो सकते
- Cricket World 2019 : मोहम्मद शमी ने क्रिकेट के भगवान सचिन को भी गलत साबित किया
- जसप्रीत बुमराह ने की धोनी की तारीफ, कही यह बड़ी बात...
- 4 मैचों में 7 विकेट चटकाए, यह गेंदबाज बना सकता है टीम इंडिया को विश्व कप विजेता : माइकल क्लार्क
Jaspreet Bumrah। बुजुर्ग महिला की गेंदबाजी से हैरान हुए बुमराह, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
वर्ल्ड कप 2019 में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया है। बुमराह आईसीसी की विश्व एकादश में भी शामिल हुए हैं। इस समय वे रैंकिंग में भी टॉप पर चल रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर्स ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक बुजुर्ग महिला बुमराह के गेंदबाजी एक्शन की नकल करती हुई दिखाई दे रही है। इसे बुमराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
यह वीडियो शांता सक्कूबाई नाम की एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी एक्शन की नकल करते हुए नजर आ रही है। 25 वर्षीय बुमराह ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि इससे मेरा दिन बन गया।
Just like the rest of us, the mothership was so impressed with Bumrah's performance in the world cup, that she decided to mimic his run-up. pic.twitter.com/bJYGUqzJvd
— Shanta Sakkubai (@himsini) 13 July 2019
शांता सक्कूबाई नाम के ट्विटर अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया, जहां प्रशंसकों ने कहा कि इस वर्ल्ड कप में उनकी मां बुमराह की गेंदबाजी से इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने बुमराह के रनअप की नकल करने का फैसला लिया।