1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. Jaspreet Bumrah Yarker Vijay Shankar

बुमराह ने कहा, अच्छी यार्कर डाल सकते हो लेकिन निपुण नहीं हो सकते

Jaspreet Bumrah
बर्मिंघम। जसप्रीत बुमराह खतरनाक यार्कर डालते हैं और उन्हें लगता है कि वे नेट पर घंटों अभ्यास के बाद सिर्फ अच्छी यार्कर डाल सकते हैं लेकिन इसमें महारत हासिल नहीं कर सकते।
 
बुमराह की तेज यार्कर से साथी खिलाड़ी विजय शंकर चोटिल हो गए थे और उन्हें स्वदेश भेज दिया गया है और मंगलवार को उन्होंने लगातार खतरनाक यार्कर से बांग्लादेश का विश्व कप से रिटर्न टिकट कटा दिया।
 
बुमराह ने कहा कि मैं नेट पर इसका बार-बार अभ्यास करता हूं। आप जितना इसका ज्यादा अभ्यास करोगे, उतना ही सहज तरह से अच्छी यार्कर फेंकोगे। लेकिन आप इसमें महारत हासिल नहीं कर सकते। आप तब भी इसमें बेहतर करने की कोशिश करते हो। यह सब लगातार अभ्यास की बात की है। यह भी किसी अन्य गेंद की तरह ही है।
 
अहमदाबाद के मृदुभाषी सरदार ने कहा कि जब भी मैं नेट में अभ्यास करता हूं तो मैं हर स्थिति के अनुसार अभ्यास करता हूं। यह नई गेंद के साथ, पुरानी गेंद के साथ करता हूं और डेथ ओवरों में गेंदबाजी का अभ्यास करता हूं।
 
उन्होंने कहा कि अगर मैंने नेट पर सभी तरह की परिस्थितियों के हिसाब से अभ्यास किया है तो मैच में सिर्फ इसी के अनुसार खेलना होता है और इससे हर चीज स्पष्ट रहती है। अगर काम करने का तरीका अच्छा है तो मुझे लगता है कि मैच में इसका कार्यान्वयन काफी आसान हो जाता है। (भाषा)
अगला लेख
Live : न्यूजीलैंड को मिली पहली सफलता, रॉय आउट हुए