सम्बंधित जानकारी
- दुनिया के नंबर एक वनडे गेंदबाज बुमराह बने 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर'
- टीम इंडिया के ऐसे 5 खिलाड़ी जो बना सकते हैं भारत को वर्ल्ड चैम्पियन
- विश्व कप में नंबर-1 रैंकिंग के साथ उतरेंगे विराट और बुमराह
- जैफ थॉमसन बोले, अपनी तेजी से विरोधी टीम को परेशानी में डाल सकते हैं बुमराह
- तेज गेंदबाज नवदीप सैनी यॉर्कर करना सीखेंगे जसप्रीत बुमराह से
Jaspreet Bumrah। ICC World Cup 2019 : वाडा ने किया भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का डोप टेस्ट
साउथेम्पटन। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सोमवार को यहां विश्व डोपिंगरोधी एजेंसी (वाडा) ने डोप परीक्षण किया।
भारतीय खिलाड़ियों को भले ही राष्ट्रीय डोपिंगरोधी एजेंसी (नाडा) से डोप परीक्षण करवाने में दिक्कत हो लेकिन विश्व कप जैसी वैश्विक प्रतियोगिता में उन्हें हर हाल में डोप परीक्षण करवाना पड़ता है।
वाडा से मान्यता प्राप्त एजेंसी यह परीक्षण करती है। इसके लिए कोई विशेष प्रणाली नहीं है और किसी भी खिलाड़ी को पेशाब का नमूना देने के लिए बुलाया जा सकता है। बुमराह को भी इसी तरह से रैंडम परीक्षण के लिए बुलाया गया।
इस बीच भारतीय मीडिया ने किसी सीनियर खिलाड़ी या कोच को नहीं भेजे जाने के कारण संवाददाता सम्मेलन का बहिष्कार किया। टीम प्रबंधन ने इसके लिए तीनों नेट गेंदबाजों दीपक चाहर, आवेश खान और खलील अहमद को भेजा था।