1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. icc world cup 2019

David Warner। डेविड वॉर्नर ने युवा ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसक को दिया 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार

icc world cup 2019
टांटन। डेविड वॉर्नर ने सभी का दिल जीतते हुए यहां पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में जीत के बाद अपना 'मैन आफ द मैच' पुरस्कार ऑस्ट्रेलिया के एक युवा प्रशंसक को दे दिया। 
 
गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में 1 साल के प्रतिबंध के बाद वॉर्नर ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा और बुधवार को पाकिस्तान पर ऑस्ट्रेलिया की 41 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। 
 
स्टेडियम से वापस लौटते हुए वॉर्नर ने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचाई और ऑस्ट्रेलियाई जर्सी में एक लड़के को इस सलामी बल्लेबाज ने अपना 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार दे दिया। 
 
इस बच्चे ने कहा, यह शानदार है, इसे ('मैन ऑफ द मैच') हाथों में पकड़ना बेहतरीन है। हम सिर्फ झंडा लहरा रहे थे। वॉर्नर हमारे पास आए और उन्होंने यह पुरस्कार दे दिया।
अगला लेख
भारत-पाकिस्तान के World Cup मैच का टिकट ब्लैक में 1 लाख 75 हजार रुपए का