1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Yuvraj Singh will donate 50 lakh rupees, Virat Kohli gave 3 crores

Covid-19 : युवराज सिंह देंगे 50 लाख रुपए का दान, विराट कोहली ने दिए 3 करोड़ (12 क्रिकेटरों की सूची)

Corona Virus
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने कोविड-19 (Covid-19) महामारी से लड़ने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री केयर्स कोष में 50 लाख रुपए का दान देने का वादा किया। इसके पूर्व टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 3 करोड़ रुपए का दान कर चुके हैं।
 
इस ऑलराउंडर ने इस महामारी के खिलाफ लोगों से एकजुट रहने की अपील भी की, जिससे अभी तक देश में 3,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 70 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
 
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया या टार्चलाइट जलाने की अपील का जिक्र करते हुए पूछा, ‘जब हम एकजुट होते हैं तो हम मजबूत होते हैं। मैं आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए एक मोमबत्ती जलाऊंगा। क्या आप मेरे साथ हो?’
युवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘इस एकता दिखाने वाले दिन मैं प्रधानमंत्री केयर्स कोष में 50 लाख रुपए देने का वादा करता हूं। कृप्या आप भी अपनी ओर से योगदान करें।’
 
मोदी की अपील के बाद कई खिलाड़ियों ने देशवासियों से 9 मिनट के लिये बत्तियां बुझाकर अपने घरों की बालकनी में मोमबत्ती या दीया जलाने का आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री केयर्स कोष में दान देने वाले खिलाड़ियों की सूची
1. विराट कोहली 3 करोड़ रुपए 
2. गौतम गंभीर 1 करोड़ 50 लाख रुपए 
3. रोहित शर्मा 80 लाख रुपए 
4. सचिन तेंदुलकर 50 लाख रुपए
5. सुरेश रैना 50 लाख रुपए
6. सौरव गांगुली 50 लाख रुपए
7. ईशांत शर्मा 80 लाख रुपए 
8. अजिंक्य रहाणे 50 लाख रुपए
9. मिताली राज 10 लाख रुपए 
10. पूनम यादव 2 लाख रुपए 
11. लक्ष्मी रतन शुक्ला (3 माह की सैलेरी) 
12. कृष्णा घोष 1 लाख रुपए

5000 परिवारों को राशन देंगे हरभजन सिंह : सोशल मीडिया में युवराज सिंह और हरभजन सिंह निशाने पर थे कि उन्होंने अभी तक कोई राशि का ऐलान क्यों नहीं किया। युवी ने तो 50 लाख देने का वादा कर डाला, वही हरभजन सिंह और उनकी पत्‍नी गीता बसरा ने अपने गृहनगर जालंधर में 5,000 परिवारों को राशन दान करने का फैसला किया। हरभजन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सतनाम वाहेगुरु.. बस हिम्‍मत हौसला देना। गीता बसरा और मैंने आज से 5000 परिवारों को राशन वितरीत करने की कसम ली है। वाहेगुरु की हम सब पर कृपा बनी रहे।'
(वेबदुनिया/भाषा) 
अगला लेख
Corona के खिलाफ जंग में योगी आदित्यनाथ ने 377 धर्मगुरुओं से मांगा सहयोग