1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Wuhan hosts massive water park party in coronavirus corona pandemic

दुनिया को Corona का दर्द देने वाले वुहान में लोग कर रहे हैं पूल पार्टी, Viral हुईं तस्वीरें

Coronavirus
चीन के वुहान शहर से निकले Coronavirus से आज दुनियाभर में कोहराम मचा हुआ है। इस शहर से दुनियाभर में यह जानलेवा कोरोनावायरस फैला था। दुनिया इस महामारी से जंग लड़ रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर इस शहर की ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो बताती हैं कि यह शहर अब कितना बदल चुका है।

वुहान शहर में लोग पूल पार्टी का मजा ले रहे हैं। वह भी एक नहीं बल्कि हजारों की संख्या में। ये तस्वीरें AFP ने अपने Twitter हैंडल पर शेयर की हैं। लोगों में दिख रही लापरवाही कितनी घातक हो सकती है, इस बात का अंदाजा शायद इन्हें नहीं। 

पार्टी का मजा लेते लोगों के जहन से कोरोनावायरस से तड़प-तड़प कर मौत के मुंह में जाते लोगों की तस्वीरें मिट गई हैं। पूल पार्टी इंजाय करते लोगों में कोरोना का कोई डर दिखाई नहीं दे रहा है। पूल पार्टी करते हुए हजारों लोग एक साथ दिख रहे हैं।
 
खबरों के मुताबिक यह पार्टी वीकेंड पर रखी गई थी। यही नहीं, पार्टी में म्यूजिकल कॉन्सर्ट भी था। तस्वीरों में दिख रहा यह नजारा माया बीच वॉटर पार्क का है। लोगों ने मास्क तक नहीं लगाया है, न ही सोशल डिस्टेंसिंग नजर आ रही है।

दुनिया हैरान है कि कोई देश इतना बेपरवाह कैसे हो सकता है। इन तस्वीरों ने एक बार चीन का असली चेहरा सामने आया है कि वह मानवीयता के प्रति जरा-सा भी संवेदनशील नहीं है। (Photo courtesy : AFP Twitter) 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Study: कोरोनावायरस का संक्रमण रोकती हैं मौजूदा 2 दवाइयां