सम्बंधित जानकारी
- कोरोना का असर, संसद का शीतकालीन सत्र नहीं होगा
- 5 माह बाद कोरोना के 23000 से कम नए मामले, संक्रमितों की संख्या 99 लाख पार
- इस अफ्रीकी देश पर टूटा कोरोना का कहर, महामारी से प्रधानमंत्री का निधन
- अनिल विज को दी गई प्लाज्मा थैरेपी, वैक्सीन लेने के बाद भी हुए थे कोरोना संक्रमित
- खतरे की आहट, ब्रिटेन में कोरोनावायरस के नए प्रकार की पहचान, बुधवार से सख्त लॉकडाउन
वाइस एडमिरल श्रीकांत का Corona से निधन
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल श्रीकांत का दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। श्रीकांत कोरोनावायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गए थे। श्रीकांत प्रोजेक्ट सीबर्ड के महानिदेशक थे।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह श्रीकांत के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा डीजी सीबर्ड वाइस एडमिरल श्रीकांत के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। रक्षा मंत्रालय और भारतीय नौसेना राष्ट्र के लिए उनके महान योगदान को हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके बहादुर परिवार और मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ओम शांति।
उल्लेखनीय देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 99,06,165 हो गए। वहीं 354 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,43,709 हो गई। कुल 94,22,636 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.12 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
