Daily Horoscope

Vaccine Passport: आखि‍र क्‍या है 'वैक्‍सीन पासपोर्ट', कैसे करेगा काम?

Updated: सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (14:00 IST)
पूरी दुनिया एक बार फ‍िर से कोरोना वायरस की ग‍िरफ्त में है। संक्रमण से कई देशों में हजारों लोगों की मौतें हो रही हैं। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि जल्‍दी ही कोरोना वायरस के इस कहर से निजात मिल सकेगी और जिंदगी पहले की तरह सामान्‍य होकर पटरी पर लौटेगी। इसी बीच वैक्‍सीन पासपोर्ट की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं आखि‍र क्‍या है वैक्‍सीन पासपोर्ट और कैसे करेगा काम।

वैक्सीन पासपोर्ट एक डिजिटल दस्तावेज होगा। दूसरे शब्‍दों में यह एक हेल्थ कार्ड है। जिसमें कोरोना वैक्सीनेशन से जु़ड़ी सभी जानकारी होंगी। यह डिजिटल दस्तावेज एक सर्टिफिकेट की तरह काम करेगा। सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय इसका इस्तेमाल किया जाएगा। जिस भी व्यक्ति ने कोरोना वैक्सीन की डोज ले ली है, उसे एक एप डाउनलोड करने पर 'ग्रीन पास' दिखेगा। यह एप यह भी बताएगा कि कोविड-19 से कौन स्वस्थ हो चुका है। ग्रीन पास से आप रेस्तरां, होटल औऱ अन्य सार्वजनिक जगहों में आसानी से जा सकेंगे।

वैक्‍सीन पासपोर्ट: इजरायल है पहला देश
इजरायल दुनिया का पहला ऐसा देश है, जिसने वैक्सीन पासपोर्ट जारी किया है। इस पासपोर्ट का आपके पास होने का मतलब है कि होटल, रेस्टोरेंट, जिम, वर्क प्‍लेस और सार्वजिनक स्थानों पर प्रवेश मिलेगा। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक थाईलैंड भी जल्द ही ऐसा वैक्सीन सर्टिफिकेट जारी कर सकता है।
वैक्‍सीन पासपोर्ट की तरह ही कई देशों के अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) ने एक ‘ट्रैवल पास’ बनाया है जिसे एयरलाइंस और एविशयन सेक्टर को दिया जाएगा। इसमें पर्यटकों के कोरोना टेस्ट औऱ वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी होंगी। 
विश्व इकोनॉमिक फोरम (डब्लयूईएफ), करीब 350 प्राइवेट और पब्लिक साझेदार एक 'कॉमनपास' लांच करने पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसमें लोग कोरोना से जुड़े (पीसीआर टेस्ट और वैक्सीनेशन) से जुड़ी जानकारी दर्ज करेंगे। जिससे कि लोग अलग-अलग देशों में यात्रा के लिए उनके कोविड-19 को देखते हुए तय नियमों को पूरा कर सकेंगे। इस दौरान लोगों का स्वास्थ्य से संबधी निजी डाटा भी सुरक्षित रहेगा।
'कॉमनपास' में किसी भी व्‍यक्‍ति का टेस्ट रिजल्‍ट और वैक्सीनेशन से जुड़ा डाटा देखा जा सकेगा। किसी का भी कोविड-19 स्टेटस जानने के लिए उनकी सहमति ली जाएगी।

यह डिजिटल सर्टिफिकेट यात्रियों और अन्य लोगों के लिए एक सबूत की तरह काम करेगा कि वह कोरोना से स्वस्थ है। इस कारण पर्य़टकों को क्वांरटीन की नियम से भी छूट मिलेगी। कई देशों ने यात्रियों के प्रवेश के समय कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट और पहुंचते समय टेस्ट करवाना अनिवार्य किया हुआ, लेकिन वैक्सीन पासपोर्ट होने पर इन नियमों से छूट मिल सकती है। आप सर्टिफिकेट का प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं। कहीं भी जरूरत पड़ने पर इसे दिखा सकते हैं।
भारत में अभी वैक्सीन पासपोर्ट लाने की कोई योजना नहीं है। कई लोग वैक्सीन पासपोर्ट को यात्रा आसान करने के रूप में देख रहे हैं। देश के कई राज्य सरकारों ने पहले से ही कोरोना के बढ़ते नये मामलों को देखते हुए यात्रियों के लिए कोविड-19 आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य किया हुआ है।


लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख