sawan somwar

सावधान! नहीं चेते तो इंदौर में भी हो सकते हैं नागपुर जैसे भयावह हालात

Updated: सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (14:25 IST)
इंदौर। Indore, Coronavirus update : पूरे देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में भी अब लापरवाही से हालात डरावने होते जा रहे हैं। लोग अभी भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को तैयार नहीं हैं। बेपरवाही का आलम यह है कि बाजारों में भीड़ नजर आ रही है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। अब डर है कि कहीं इंदौर में नागपुर जैसी आउट ऑफ कंट्रोल स्थिति न हो जाए।
 
प्रशासन के प्रयास विफल : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में कोरोना संक्रमण की स्‍थि‍ति भयावह होती जा रही है। यहां वायरस को काबू में करना आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। रोजाना करीब 4 हजार नए संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 50 के पार हो गई है। संक्रमण से मरने वालों में अब तक का यह सबसे ज्‍यादा आंकड़ा है। स्‍थि‍ति यह है कि प्रशासन का हर प्रयास विफल साबित हो रहा है।
 
शराब की चाह में खुलेआम उड़ी धज्जियां : शहर में लॉकडाउन की सख्ती होने पर लोग शहरी सीमा के पास के गांवों और इलाकों में इकट्ठा हो रहे हैं। केवल शहरी इलाके पर प्रतिबंध लगाने इसे आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। पुलिस भी ज्यादा सख्ती नहीं कर रही है। लोग शाम होते ही निकल जाते हैं। 
 
ऐसा ही नजारा रविवार को देखने को मिला। शहर में सारी दुकानें बंद होने के बाद शराब के प्रेमी राऊ बायपास चौराहे पर मौजूद शराब दुकान पर पहुंच गए। इससे यहां लोगों की जमावड़ा हुआ। कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ीं। लोगों ने खुले में ही जमकर शराब पी। उन्हें रोकने वाला कोई नजर नहीं आया। हालांकि सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर ने आबकारी विभाग और संबंधित शराब दुकान के ठेकेदार दोनों पर कार्रवाई की। कलेक्टर ने इलाक़े के आबकारी उपनिरीक्षक आशीष जैन को निलंबित कर सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव उपाध्याय को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
निगमकर्मियों के वायरल वीडियो पर घमासान : शहर में निगमकर्मियों के वायरल वीडियो पर भी लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, लोगों का कहना है कि निगमकर्मी कोरोना गाइड लाइन का पालन करवाने की आड़ में मारपीट कर रहे हैं। कोरोना की आड़ में बेवजह अवैध वसूली कर चालान बनाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म लोग निगम के दफ्तरों के वीडियो वायरल कर रहे हैं, जिनमें कर्मचारी बिना मास्क के बैठे हुए हैं। 
 
कलेक्टर ने दी चेतावनी : तमाम प्रयासों के बावजूद इंदौर जिले में पॉजिटिविटी रेट 13.92 प्रतिशत हो गया है। रविवार को रिकॉर्ड 788 नए मामले सामने आए। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 73,224 हो चुके हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि 66 हजार 661 लोग कोरोना से जंग भी जीत चुके हैं। 974 लोगों की जान कोरोना ले चुका है। इंदौर कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि शहर बॉर्डर लाइन पर है। अभी चार-पांच दिन का इंतजार करेंगे। कोरोना संक्रमण की स्थिति नहीं सुधरी तो और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal flash flood : नेपाल में तबाही, अपनों की तलाश के बीच सद्गुरु जग्गी वासुदेव की आंखों से छलके आंसू

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

अगला लेख