सम्बंधित जानकारी
- केरल में कोरोना के 6468 नए मामले, 23 रोगियों की मौत
- कोरोना से जंग में भारत के नाम एक और उपलब्धि, 96 देशों ने दी भारतीय वैक्सीन को मान्यता
- मिल गया कोरोना का स्थायी इलाज, वैज्ञानिकों को समुद्र से मिले खास पदार्थ से उम्मीद
- लांसेट ने भी माना कोवैक्सीन का लोहा, कहा- कोरोनावायरस के खिलाफ 77.8 फीसदी तक प्रभावी है यह वैक्सीन
देश में 111 करोड़ के पार हुआ आंकड़ा, आज 52 लाख लोगों को लगे कोरोना टीके
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 302वें दिन शनिवार को 52 लाख से अधिक टीके लगाए गए हैं और इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 111 करोड़ से अधिक हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देर शाम यहां बताया कि देश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत आज शाम सात बजे तक 111 करोड़ 55 लाख 55 हजार 350 कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। आज 52 लाख 28 हजार 385 कोविड टीके दिए गए।
आंकड़ों के अनुसार 75 करोड़ एक लाख 32 हजार 764 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है, जबकि 36 करोड़ 94 लाख 22 हजार 586 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।
मंत्रालय ने कहा है कि टीकाकरण देर शाम तक जारी रहा। इसलिए अंतिम संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण की नियमित रूप से समीक्षा की जाती है और उच्चतम स्तर पर निगरानी की जाती है।(वार्ता)
