1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Union Minister Sadanand Gowda said, lockdown results are coming better

लॉकडाउन के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं : सदानंद गौड़ा

Coronavirus
बेंगलुरु। केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने शनिवार को कहा कि लॉकडाउन के बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं तथा बेंगलुरु समेत प्रमुख शहरों में दैनिक कोविड-19 मामलों में कमी देखी जा रही है, ऐसे में जरूरत पड़ी तो लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। राज्य में फिलहाल 24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू है।

गौड़ा ने कहा, लॉकडाउन सफल रहा है इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। मुंबई, दिल्ली और कर्नाटक का बेंगलुरु शहर इसकी मिसाल है। बीते कुछ दिन से (बेंगलुरु में) मामलों में गिरावट आ रही है।बेंगलुरु उत्तर संसदीय क्षेत्र से सांसद गौड़ा ने कहा कि संक्रमण के चक्र को तोड़ने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, यह (लॉकडाउन) सफल रहा है, अगर 24 मई के बाद इसे बढ़ाने की आवश्यकता हुई तो इसे बढ़ाया जा सकता है।(भाषा)
अगला लेख
CM केजरीवाल ने की 'ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक' की घोषणा, घर में रह रहे Corona मरीजों को होगा लाभ