1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Telugu choreographer Shiva Shankar passes away due to COVID-19

मशहूर कोरियोग्राफर शिवशंकर का कोरोनावायरस से निधन

shivshankar
हैदराबाद। मशहूर डांस कोरियोग्राफर शिवशंकर का कोविड-19 संबंधी दिक्कतों के चलते रविवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार का पिछले कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। अस्पताल सूत्र ने बताया कि शिवशंकर के बड़े बेटे का भी उपचार जारी है।
 
शिवशंकर ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में अभिनय भी किया था। फिल्म निर्देशक एसएस राजमौली और अभिनेता सोनू सूद समेत कई हस्तियों ने शिवशंकर के निधन पर शोक जताया। (भाषा)
अगला लेख
राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात 7 पुलिसकर्मी निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप