Hanuman Chalisa

इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है Corona

Updated: मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (23:39 IST)
कोविड-19 (Covid-19) यानी कोरोना (Corona) की गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि भारत में 1 लाख 25 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3 हजार 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अत: इस मामले में छोटी-सी भी लापरवाही न सिर्फ स्वयं व्यक्ति के लिए बल्कि उसके परिवार के लिए भी घातक हो सकती है। अत: इस बीमारी को छिपाएं तो बिलकुल भी नहीं और यदि सामान्य लक्षण भी नजर आते हैं तो तत्काल डॉक्टर या अस्पताल से संपर्क करना चाहिए। 
 
इंदौर में कोविड-19 अस्पताल के रूप में चिन्हित चोइथराम हॉस्पीटल के ICU एवं क्रिटिकल केयर के विभागाध्यक्ष और चीफ कंसल्टेंट इन्टेंसिविस्ट डॉ. आनंद सांघी ने वेबदुनिया से खास बातचीत में बताया कि कोरोना वायरस का साइकल 21 दिन तक का होता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि यह बीमारी एक से दूसरे में फैलती है, लेकिन इससे डरने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। जरूरत है तो समय रहते उपचार करवाने की। 
 
डॉक्टर सांघी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को बुखार है तो उसे खुद को दूसरे परिजनों से पूरी तरह अलग कर लेना चाहिए। क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति बुखार की दवाई लेकर ठीक भी हो जाता है, लेकिन वह ऐसी स्थिति में कोरोना कैरियर बन सकता है। अर्थात दूसरे लोगों में वह बीमारी फैला सकता है। उन्होंने कहा कि यदि परिवार में एक से अधिक लोगों को बुखार है तो इसे चेतावनी के रूप मे लेते हुए तत्काल अस्पताल से संपर्क करना चाहिए। 
 
लगातार कोविड मरीजों के बीच रहकर उनका उपचार कर रहे डॉ. सांघी ने बताया कि कई ऐसे लक्षण हैं, जो कोरोना के हो सकते हैं। इसके अलावा कई ऐसे लक्षण भी होते हैं, जो सामान्य लक्षणों से अलग होते हैं। इन्हें भी हलके में नहीं लेना चाहिए।
आखिर क्या हैं कोरोना के लक्षण, आइए जानते हैं...
 
सामान्य लक्षण-
 
सामान्य लक्षणों से अलग लक्षण- 
डॉ. सांघी ने कहा कि उपर्युक्त लक्षणों में से यदि कोई लक्षण नजर आते हैं तो किसी को भी इन्हें अनदेखा नहीं करना चाहिए। क्योंकि यदि मरीज बीमारी के पहली स्टेज में ही डॉक्टर के पास पहुंच जाता है तो उपचार में आसानी होती है, जबकि देरी होने पर स्वाभाविक रूप से पेशेंट की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। 

 
 
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

Sudan Gold Mine Collapse : सूडान में सोने की खदान ढही, 67 लोगों की मौत, कई अब भी लापता, मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल कीं अभूतपूर्व उपलब्धियां: सीएम डॉ. मोहन यादव

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी मंच पर 50 युवाओं से करेंगे संवाद, पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम पर रहेगा फोकस