1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. महाराष्ट्र में फिर बढ़े Corona के मामले, 3 शहरों में बढ़ाई जा सकती है सख्ती

UddhavThackeray | महाराष्ट्र में फिर बढ़े Corona के मामले, 3 शहरों में बढ़ाई जा सकती है सख्ती

UddhavThackeray
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार यवतमाल, अमरावती और अकोला जिलों में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए 'किसी भी वक्त' वहां पाबंदियों को सख्त कर सकती है। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को उक्त जानकारी देते बताया कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस मुद्दे पर गुरुवार सुबह चर्चा की और उसी के आधार पर कदम उठाए जाने की संभावना है।
हाल के दिनों में फिर से महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 4,787 नए मामले आए, जो 2021 में राज्य में 1 दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। जिलों में बुधवार को सबसे ज्यादा 230 नए मामले अमरावती में आए। यहां मंगलवार को 82 मामले आए थे।
 
एक अधिकारी ने बताया कि अकोला नगर निगम में बुधवार को 105 और मंगलवार को 67 नए मामले आए। सूत्र ने बताया कि सरकार किसी भी वक्त यवतमाल, अमरावती और अकोला शहरों में सख्त लॉकडाउन लगा सकती है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सुबह इस पर चर्चा की। (भाषा)
अगला लेख
बड़ी खबर, भाजपा में शामिल होंगे 'मेट्रो मैन' ई श्रीधरन