बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. serum institute of india will provide two crore doses of covishield vaccine to central government for free
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (21:00 IST)

COVID-19 : कोविशील्ड की 410 करोड़ रुपए मूल्य की 2 करोड़ डोज केंद्र सरकार को मुफ्त देगा सीरम इंस्टीट्यूट

COVID-19 : कोविशील्ड की 410 करोड़ रुपए मूल्य की 2 करोड़ डोज केंद्र सरकार को मुफ्त देगा सीरम इंस्टीट्यूट - serum institute of india will provide two crore doses of covishield vaccine to central government for free
नई दिल्ली। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कुछ देशों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच केंद्र सरकार को कोविशील्ड टीके की 2 करोड़ खुराक मुफ्त देने की पेशकश की है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर 410 करोड़ रुपए मूल्य की खुराक फ्रीर देने की पेशकश की है। पता चला है कि सिंह ने मंत्रालय से जानना चाहा है कि इन खुराकों की आपूर्ति कैसे की जा सकती है।
एसआईआई ने अब तक राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के लिए सरकार को कोविशील्ड की 170 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की है।
 
चीन और दक्षिण कोरिया सहित कुछ देशों में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। भारत ने कोविड संक्रमित नमूनों की निगरानी और जीनोम अनुक्रमण बढ़ा दिया है।
 
केवल 27 प्रतिशत पात्र वयस्क आबादी ने एहतियाती खुराक ली है और सरकारी अधिकारियों ने इसे लेने के लिए लोगों से अपील की है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार चेतावनी दी है कि अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि भारत में जनवरी में कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि अगर कोई लहर होती भी है, तो मृत्यु और अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम होगी।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए देश की तैयारियों का आकलन करने के लिए बैठकें की हैं।  भाषा Edited by Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Jio ने एकसाथ 11 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस