Daily Horoscope
✕

Omicron in Mumbai : ओमिक्रॉन के खतरे के बीच मुंबई में धारा 144 लागू, रैलियों और प्रदर्शन पर रोक

Updated: शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (08:24 IST)
मुंबई। ओमिक्रॉन का खौफ अब देश में भी बढ़ता ही जा रहा है। महाराष्ट्र में भी शुक्रवार को ओमिक्रॉन के 7 नए मामले सामने आए हैं। साढ़े तीन साल का एक बच्‍चा भी इनमें शामिल है। कोरोनावायरस के नए वैरिएंट के राज्‍य में अब तक कुल 17 केस मिल चुके हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्‍ट्र में कोरोना के कुल 695 मरीज दर्ज किए गए हैं।

ALSO READ: ओमिक्रॉन के खिलाफ कारगर है बूस्टर डोज, देता है 70 से 75% तक सुरक्षा
 
पुलिस ने शुक्रवार को मुंबई आयुक्तालय क्षेत्र में आपराधिक दंड संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू कर दी जिससे अगले 2 दिनों में रैलियों और प्रदर्शन पर रोक लग गई है।
एक अधिकारी के अनुसार पुलिस उपायुक्त (अभियान) द्वारा जारी आदेश शनिवार और रविवार को 48 घंटों तक लागू रहेगा। कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन स्वरूप से मानव जीवन को होने वाले खतरे के साथ ही अमरावती, मालेगांव और नांदेड़ में हुई हिंसा की पृष्ठभूमि में कानून एवं व्यवस्था बहाल रखने के लिए इसे जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि उल्लंघनकर्ताओं को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत सजा दी जाएगी।(फ़ाइल चित्र)

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

इजराइल में बढ़ी अरब पार्टियों की अहमियत, अब क्‍या करेंगे बेंजामिन नेतन्‍याहू और यहूदी पार्टियां, कौन होगा किंग मेकर?

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित

'मैं राजनीति का कर्ज सूद समेत वापस करूंगा...': चुनाव जीतते ही किस पर भड़के JDU MLC नीरज कुमार?

हूती हमले के बाद सऊदी अरब में फंसे मध्य प्रदेश के यात्री, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

'पुलिस और लाठियों से घबराने की जरूरत नहीं...': रामलीला मैदान मार्च से पहले राहुल गांधी का संदेश

अगला लेख