1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Restrictions under lockdown in Maharashtra extend to 31 January

महाराष्ट्र में Lockdown के तहत पाबंदियों की मियाद 31 जनवरी तक बढ़ाई

Coronavirus
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के मद्देनजर राज्य में लगाई गई पाबंदियों की मियाद 31 जनवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दी है। इस संबंध में 29 दिसंबर को परिपत्र जारी किया गया।

परिपत्र में कहा, राज्य में कोरोनावायरस के फैलने का खतरा है। इसलिए इसके प्रसार को रोकने के लिए कुछ आपात कदम उठाए जा रहे हैं और राज्य में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां 31 जनवरी तक बढ़ाई जाती हैं। इसमें कहा गया कि जिन गतिविधियों को समय-समय पर अनुमति दी गई है वे जारी रहेंगी।

उल्लेखनीय है कि गत कुछ महीनों में सरकार ने लॉकडाउन पाबंदियों में कई तरह की ढील दी है। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने पूजा स्थलों को दोबारा खोलने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में नौवीं से 12वीं तक कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।(भाषा)
अगला लेख
सिद्धू के धार्मिक प्रतीकों वाले शॉल पहनने पर बवाल, मांगी माफी