dipawali
✕

इंदौर में एक और TI Corona से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (01:02 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के एमआईजी थाने के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विजय सिसोदिया को कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय पुलिस निरीक्षक सिसोदिया को कुछ दिनों से हल्का बुखार, सिर दर्द और बदन दर्द की समस्या हो रही थी। इसके बाद शनिवार को उनकी कोरोना जांच हुई, जिसमें वे संक्रमित पाए गए।

इसके बाद सिसोदिया ने सोशल मीडिया पर स्वयं के संक्रमित होने की जानकारी साझा करते हुए उनके संपर्क में रहे लोगों से एहतियातन कोरोना की जांच कराने की अपील की है।

इससे पहले भी शहर के खजराना थाना क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह यादव, तत्कालीन तुकोगंज थाना क्षेत्र प्रभारी निर्मल श्रीवास सहित तीन थाना प्रभारी संक्रमित पाए गए थे, जो उपचार के बाद स्वस्थ होकर पुन: अपनी सेवाएं शुरू कर चुके हैं, जबकि जूनी इंदौर थाने में पदस्थ रहे देवेंद्र चंद्रवंशी की कोरोना से मौत हो चुकी है। (वार्ता) 

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

अगला लेख