biodatamaker

Bihar Coronavirus Update : बिहार में 24 घंटे में 2187 लोग आए Corona की चपेट में, संक्रमितों की संख्‍या 1 लाख के पार

Updated: रविवार, 16 अगस्त 2020 (21:16 IST)
पटना। बिहार के अलग-अलग जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान कोरोना के 2187 पॉजिटिव मिलने से राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 104093 हो गई है, जिनमें से अभी 35056 एक्टिव मामले हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 15 अगस्त की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पटना जिले में सर्वाधिक 253 मामले मिले हैं। इसके बाद भागलपुर में 177, मधुबनी में 127, औरंगाबाद में 113, मुजफ्फरपुर और सहरसा में 97-97, पूर्वी चंपारण में 96, नालंदा में 90, पूर्णिया में 82, पश्चिम चंपारण में 81, सीतामढ़ी में 78, सारण में 74 तथा गोपालगंज में 71 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।

इसी तरह वैशाली जिले में 57, बेगूसराय में 54, भोजपुर में 52, मुंगेर में 50, बक्सर में 46, समस्तीपुर में 37, लखीसराय में 36, दरभंगा, मधेपुरा और रोहतास में 35-35, सुपौल में 34, शेखपुरा में 33, खगड़िया में 30, जमुई, जहानाबाद और सिवान में 28-28, अरवल में 21, बांका में 19, नवादा में 18, गया में 15, कटिहार और किशनगंज में 13-13, अररिया में 10, शिवहर में सात तथा कैमूर में छह व्यक्ति संक्रमण का शिकार हुए हैं।
विभाग ने बताया कि इनमें से झारखंड के रांची और बोकारो जिले के एक-एक व्यक्ति का सैंपल पटना में लिया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह 2187 लोगों के पॉजिटिव होने से राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 104093 हो गया है।(वार्ता)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: CBI करेगी दिशा सालियान मामले की जांच

पति ने छोड़ा साथ, तीन बेटों की जिम्मेदारी… फिर भी नहीं टूटी बबीता, ठेले से दुकान तक पहुंची ‘आत्मनिर्भरता’ की कहानी

कीर्तिखाल का भैरवगढ़ी मंदिर: गढ़वाल के रक्षक काल भैरव का धाम, जानें क्या है खास

गन्ने के खेत से विदेशी बाजार तक पहुंची यूपी की एक्सपोर्ट चेन, निर्यात नीति ने बदली तस्वीर

GIDC प्लॉट धारकों के लिए बड़ी राहत: राज्य सरकार ने घोषित की 'GIDC एम्नेस्टी स्कीम'

अगला लेख