• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. pm narendra modi called council of ministers meeting on april 30 regarding corona virus
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (21:42 IST)

Corona के बढ़ते मामलों पर PM Modi ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

Coronavirus
नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ते कोविड-19 मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि यह बैठक डिजीटल माध्यम से शुक्रवार की सुबह होगी, जिसमें मंत्रिपरिषद के सदस्यों के अलावा केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान यह केंद्रीय मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों के लिए आरंभ हो रहे टीकाकरण अभियान को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। बैठक में मंत्रियों को जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों को सुलझाने को कहा जा सकता है। इससे पहले प्रधानमंत्री राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कई दौर की बातचीत कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री शीर्ष सरकारी अधिकारियों, दवा निर्माता कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों, ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं, थल सेना और वायु सेना प्रमुखों सहित अन्य प्रमुख लोगों से वार्ता कर कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा कर चुके हैं।
 
ज्ञात हो कि गुरुवार को देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 1,83,76,524 हो गए हैं। सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3,645 लोगों की मौत होने के बाद इस घातक बीमारी के मृतकों की संख्या 2,04,832 हो गई है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Exit polls 2021 : तमिलनाडु में DMK, केरल में LDF, पुडुचेरी में BJP