सम्बंधित जानकारी
- जश्न से नहीं भरेंगे जख्म, कांग्रेस का PM मोदी से सवाल- 70 दिनों में कैसे दी जाएगी 106 करोड़ लोगों को खुराक
- बच्चों के लिए देश में बन रही कौनसी चार ‘वैक्सीन’, जानिए कब तक बनेगी और कब लगाई जाएगी?
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, वाहन विनिर्माताओं से डीलरों के हित अलग नहीं
- जानें कब से लगेगी बच्चों को Vaccine, कितने डोज, कितने दिन में और किन्हें लगेगी पहले?
- भारत ने अफगानिस्तान में मानवीय मदद की वकालत की, लेकिन आतंकवाद पर नसीहत भी दी
100 करोड़ डोज का लक्ष्य पूरा होने के बाद भारत के 7 कोविड वैक्सीन निर्माताओं से मिले PM मोदी
नई दिल्ली। भारत पहला ऐसे देश बन गया है, जिसने लोगों को कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ खुराक से ज्यादा लगाई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 7 वैक्सीन निर्माताओं के साथ बैठक की।
इसमें सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख अदार पूनावाला भी मौजूद रहे। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और एमओएस स्वास्थ्य भारती प्रवीण पवार भी शामिल हुए।
खबरों के मुताबिक प्रधानमंत्री ने इस दौरान भारत की सभी पात्र आबादी का जल्द से जल्द टीकाकरण करने और सभी के लिए टीका' मंत्र के तहत अन्य देशों की मदद करने पर बल दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में अब तक टीके की 101.30 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
क्या बोले पूनावाला : प्रधानमंत्री के बैठक के बाद SII के CEO ने कहा कि सरकार के साथ इंडस्ट्री ने मिलकर काम किया इसलिए 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा हम प्राप्त कर सके। प्रधानमंत्री के साथ कैसे उद्योग को आगे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा की ताकि भविष्य में आने वाली महामारी की तैयारी की जा सके।
