• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को प्लाज्मा थैरेपी दी, हालत स्थिर
Written By
Last Updated : शनिवार, 20 जून 2020 (14:02 IST)

दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन को प्लाज्मा थैरेपी दी, हालत स्थिर

Satyendra Jain | दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को प्लाज्मा थैरेपी दी, हालत स्थिर
नई दिल्ली। दिल्ली के एक निजी कोविड-19 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन को शनिवार को प्लाज्मा थैरेपी दी गई और अब उनकी हालत स्थिर है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 55 वर्षीय मंत्री की सेहत में सुधार हो रहा है और चिकित्सक उनकी लगातार देखरेख कर रहे हैं।
जैन की हालत बिगड़ने पर उन्हें एक सरकारी अस्पताल से मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। सूत्र ने बताया कि दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन को प्लाज्मा थैरेपी दी गई है और अब उनकी हालत स्थिर है।
 
जैन को पहले राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों ने गुरुवार को कहा था कि उन्हें निमोनिया है तथा शरीर में ऑक्सीजन का स्तर भी कम हो गया है इसलिए उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। जैन के बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला था। (भाषा)
 
ये भी पढ़ें
5 दिनों के संस्थागत क्वारंटाइन पर बोले Kejriwal, कैसे संभव होगा सुविधाएं जुटाना