1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Over 12000 new cases of infection in India

Covid 19: भारत में संक्रमण के 12000 से अधिक नए मामले, 78 और लोगों की मौत

Coronavirus
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के 1 दिन में 12,059 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,26,363 हो गई है और दैनिक मृत संख्या इस माह में तीसरी बार 100 से नीचे रही है।
 
 स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी के कारण 78 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,54,996 हो गई है। इस महामारी से होने वाली मृत्यु के दैनिक आंकड़ों में यह संख्या पिछले 9 महीने में सबसे कम है। कोरोनावायरस के मरीजों की मृत्युदर 1.43 प्रतिशत है।
 देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों में से 1,05,22,601 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 97.20 प्रतिशत हो गई है।  देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या 2 लाख से कम रही। इस समय 1,48,766 लोगों का कोरोनावायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.37 प्रतिशत है।
भारत में 7 अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को 1 करोड़ के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 6 फरवरी तक कुल 20,13,68,378 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 6,95,789 नमूनों की जांच शनिवार को की गई। (भाषा)
अगला लेख
इंदौर में अब ‘नाला क्रिकेट’, ड्रा मैच से दिया संदेश, जानिए यह शहर क्यों लगा सकता स्वच्छता का पंच...