manglik dosh calculator
✕

पाक में Corona का कोहराम, 30 मई तक हो सकते हैं डेढ़ लाख संक्रमित

Updated: शुक्रवार, 1 मई 2020 (16:38 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Corona virus) (कोविड-19) के संक्रमण से स्थिति धीरे-धीरे विकराल होने लगी है और शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 16,817 और इसके कारण 385 लोगों की मौत हो चुकी है।

पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय की जो रिपोर्ट है वह और भयावह है। रिपोर्ट के अनुसार 30 मई तक देश में संक्रमण प्रभावितों का आकड़ा डेढ़ लाख पहुंच सकता है। देश की आज सुबह नौ बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में कोरोना वायरस ने त्राहि-त्राहि मचा रखी है। पंजाब में सर्वाधिक संक्रमित 6340 खैबर पख्तूनख्वा में सबसे ज्यादा 146 की मृत्यु हो चुकी है।

पंजाब में मरने वालों की संख्या 106 है तो खैबर पख्तूनख्वा में संक्रमित 2627 हैं।सिंध प्रांत की भी बुरी हालत है। यहां 6,053 संक्रमित और 112 की मृत्यु हो चुकी है। बलूचिस्तान में 1,049 संक्रमण की चपेट में हैं और 14 वायरस से जंग हार गए।

राजधानी इस्लामाबाद में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है और 343 संक्रमित और चार की मृत्यु हुई है। गिलगित बाल्टिस्तान में 339 वायरस प्रभावित हैं और तीन की जान जा चुकी है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संक्रमण के 66 मामले हैं।(वार्ता)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख