सम्बंधित जानकारी
- आईएसआईएस ने दक्षिण कश्मीर में CRPF पर हमले की जिम्मेदारी ली
- 8000 फुट की ऊंचाई पर खून जमा देने वाली बर्फ में 3 दिनों तक चला 'मिनीयुद्ध', पढ़िए जांबाजी की कहानी...
- J&K : कोरोना का डर, 18 राजनीतिक कैदियों से हटाया PSA, महबूबा को घर शिफ्ट किया गया
- Lockdown कश्मीर के लिए नया नहीं, मौजूदा हालात ने बढ़ाई चिंता
- लॉकडाउन कश्मीर के लिए नया नहीं, लेकिन मौजूदा हालात से चिंता : मोहम्मद हमाद
Corona Virus | Lockdown की वजह से कश्मीर की मस्जिदों में शब-ए-बारात पर नमाज नहीं हुई
श्रीनगर। कश्मीर की किसी भी प्रमुख मस्जिद में शब-ए-बारात पर रात में नमाज नहीं हुई। लोग कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन (बंद) की वजह से घर में ही रहे हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि प्रशासन और मजहबी संगठनों ने लोगों से जमात (सामूहिक) नमाज नहीं पढ़ने, बल्कि घर में ही इबादत करने की अपील की थी।
श्रीनगर के जिलाधिकारी शाहिद इकबाल चौधरी ने शहर में शब-ए-बारात के मौके पर धार्मिक रूप से जमा होने और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के आदेश जारी किए थे।
सीआरपीसी की धारा 144 के तहत जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों की सिफारिश, क्षेत्र से मिली रिपोर्ट और कोविड-19 की वजह से उपजे स्वास्थ्य संकट को देखते हुए इस मौके पर धार्मिक रूप से जमा होने पर रोक लगाने का फैसला किया गया।
जम्मू-कश्मीर के मुफ्ती-ए-आजम निसार-उल-इस्लाम ने भी लोगों से शब-ए-बारात पर सामूहिक नमाज नहीं पढ़ने की गुजारिश की थी। (भाषा)
