सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. no lockdown in delhi health minister satyendar jain dismisses speculation
Written By
Last Updated : सोमवार, 16 नवंबर 2020 (12:22 IST)

दिल्ली में दोबारा Lockdown लगाने की अटकलों पर स्वास्थ्य मंत्री ने लगाया विराम, बोले- कम हो रही है थर्ड वेव पीक

Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना (Covid-19) के मरीजों की संख्या देश में सर्वाधिक स्तर पर पहुंचने के बाद ऐसी अटकलें थीं कि दोबारा लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इन अटकलों पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने विराम लगाया है।
जैन ने कहा कि जब लॉकडडाउन किया गया था तो हम सीखने की प्रक्रिया में थे। उस लॉकडाउन से जो सीख मिली, उसका फायदा लेना है, वो मास्क से भी लिया जा सकता है। सबसे कम संक्रमित हॉस्पिटल के स्टाफ के बीच है, क्योंकि वे लोग सुरक्षा ले रहे हैं, इसलिए लॉकडाउन लगाने का सवाल ही नहीं है।
जैन ने कहा कि दिल्ली की थर्ड वेव पीक अब धीरे-धीरे कम हो रही है। जून के अंदर पॉजिटिविटी रेट औसतन 37 प्रतिशत था। थर्ड वेव में औसतन पॉजिटिविटी रेट 15 है जो अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।
 
दिल्ली में एक दिन में 95 मौतों के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली में सबसे ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। इसका पता पॉजिटिव रेट से चल सकता है। जैन ने कहा कि कल दिल्ली में 3235 पॉजिटिव केस, 7606 रिकवर और 95 मौतें रिपोर्ट की गईं। अभी दिल्ली में 8700 बेड भरे हुए हैं और 7900 खाली हैं। (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
हिमाचल प्रदेश : सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक