सम्बंधित जानकारी
- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अस्पताल से मिली छुट्टी
- यूपी में अगर आना है तो गुजरना होगा जिला प्रशासन के सघन चेकिंग अभियान से...
- कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा 8 महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित
- CoronaVirus Live Updates : पीएम मोदी ने की देश में ऑक्सीजन की स्थिति की समीक्षा
- कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम पर बवाल, 18+ को वैक्सीन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Coronavirus | सूरत के अस्पताल में कोरोनावायरस के कारण नवजात की मौत, जन्म से ही थी संक्रमित
सूरत। गुजरात के सूरत में एक अस्पताल में 15 दिन की नवजात बच्ची की कोरोनावायरस के संक्रमण के कारण मौत हो गई। डायमंड अस्पताल की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बताया गया कि बच्ची का जन्म एक अप्रैल को हुआ था और उसे जन्म से ही कोरोनावायरस संक्रमण था। उसकी मां भी कोरोनावायरस से पीड़ित थी।
इसमें बताया गया कि बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे रेमडेसिविर का इंजेक्शन दिया गया। उसे वेंटिलेटर पर भी रखा गया लेकिन गुरुवार की रात को उसकी मौत हो गई। सूरत में गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 1,551 नए मामले सामने आए तथा 26 संक्रमितों की मौत हुई। (भाषा)
