1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. More than 5.66 lakh people died due to corona in America

अमेरिका में Corona से 5.66 लाख से अधिक लोगों की मौत, 3.15 करोड़ से अधिक संक्रमित

Coronavirus
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में इसके संक्रमण से अब तक 5.66 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 3.15 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।


अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,66,212 पहुंच गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 3,15,75,138 हो गई है।

 
विभिन्न प्रांतों में हुईं मौतें : अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलीफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 51,470 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 25,094 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलीफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 60,910 लोगों की मौत हो चुकी है।

 
टेक्सास में इसके कारण 49,510 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 34,330 लोगों की जान गई है। इसके अलावा इलिनॉयस में 23,920, मिशीगन में 17,858, मैसाचुसेट्स में 17,445 जबकि पेंसिल्वेनिया में कोरोना से 25,613 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है कि देश में कोरोना टीकाकरण का अभियान भी बड़े पैमाने पर चल रहा है। (वार्ता)
अगला लेख
परमाणु हथियार बनाने से ईरान को रोकेगा इसराइल, जानिए क्यों