biodatamaker
✕

मणिपुर हुआ कोरोना मुक्त, भारत में 24 घंटों में 36 की मौत, 17265 संक्रमित मामले

Updated: सोमवार, 20 अप्रैल 2020 (11:48 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई राज्यों से अच्छी खबरें भी आ रही हैं। अब गोवा के बाद मणिपुर कोरोना मुक्त हो गया है।
 
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि मणिपुर अब कोरोना मुक्त है। राज्य में कोरोना के 2 मामले आए थे और वे दोनों पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। संयम और धैर्य के लिए मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता का धन्यवाद भी किया है।

राज्य में कोरोना के नए  मामले नहीं हैं। गोवा भी कोरोना मुक्त स्टेट बन गया है। वहां संक्रमण के 7 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1553 नए मामले सामने आए और 36 मौतें हुईं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17265 हुई (जिसमें  14175 सक्रिय मामले, 2546 ठीक/ डिस्चार्ज / माइग्रेट और 543 मौतें शामिल हैं)।

दिल्ली और महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक दिल्ली में कुल 2003 पॉजिटिव मामले हैं। इसमें 110 केस कल के हैं। कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 45 है। आज से रैपिड टेस्ट शुरू किए जाएंगे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख